20 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई भारत को जानो प्रतियोगिता
भारत विकास परिषद शाखा छोटी काशी गोला द्वारा आयोजित अखिल भारतीय 'भारत को जानो' प्रतियोगिता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह आयोजन 20 परीक्षा केंद्रों पर हुआ, जिसमें अनेक मार्गदर्शकों और पर्यवेक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन शाखा अध्यक्ष अनुज खरे और अन्य सदस्यों द्वारा किया गया।

गोला गोकर्णनाथ। भारत विकास परिषद शाखा छोटी काशी गोला के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता परीक्षा नगर के 20 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। यह आयोजन शाखा अध्यक्ष अनुज खरे, सचिव मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष सुशील वर्मा, संरक्षिका एवं पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, शैलेंद्र सक्सेना, जिला समन्वयक एवं शाखा प्रभारी रामसागर वर्मा, डॉ. आलोक वर्मा तथा आदर्श सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पर्यवेक्षकों एवं परीक्षा केंद्र प्रभारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें सुशील वर्मा, बाबूराम वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, दीपक हालन, प्रमोद वर्मा एडवोकेट, बीडी वर्मा, आदित्य पांडे, आदर्श जायसवाल, रमाशंकर कटियार, रनजीत सिंह निरंकारी, पवनेश वर्मा, संजय शुक्ला, गौरव राजपूत, अरुण शर्मा, महेंद्र वर्मा, सुधीर वर्मा एडवोकेट, जितेंद्र शुक्ला एडवोकेट, अवधेश वर्मा आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।


