खुद में स्वच्छता की भावना लाएं,घर की ही तरह अन्य सभी स्थानों को भी रखें स्वच्छ: डीडीसी
खुद में स्वच्छता की भावना लाएं,घर की ही तरह अन्य सभी स्थानों को भी रखें स्वच्छ: डीडीसी खुद में स्वच्छता की भावना लाएं,घर की ही तरह अन्य सभी स्थानों को

झाझा । निज संवाददाता स्वच्छता ही सेवा है, उक्त भावना व विचार से अभिप्रेरित स्वच्छता के राष्ट्रव्यापी अभियान का गुरुवार को झाझा में भी आगाज हुआ। झाझा में प्रखंड प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान 2026 नामक उक्त अभियान का दीप प्रज्ज्वलन के जरिए विधिवत शुभारंभ गुरुवार को जमुई की उप विकास आयुक्त शिप्रा विजय चौधरी द्वारा किया गया। जबकि कार्यक्त्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बदमिया देवी एवं पूरे आयोजन की व्यवस्था एवं संचालन बीडीओ सुनील कु.चांद द्वारा किया गया। स्वच्छता के संबंध में जन-जागरूकता को ले डीडीसी की अगुवाई में एक रैली भी निकाली गई थी।
रैली में पंचायतों में नियुक्त स्वच्छता कर्मी भी शामिल थे। कार्यक्त्रम में उक्त हस्तियों के अलावा सीओ निशा सिंह,पीओ सुशील कुमार,मुखिया पप्पू कु.यादव,प्रमुख के प्रतिनिधि चंद्रदेव यादव आदि समेत पंचायतराज के कई प्रतिनिधि एवं प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी भी शामिल थे। मौके पर मौजूद लोगों को डीडीसी ने स्वच्छता बनाए रखने और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने की शपथ भी दिलवाई। साथ ही,एक पेड़ मां के नाम,कार्यक्त्रम के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में पौधा रोपण भी किया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय के प्रांगण से जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें शामिल लोगों ने कूड़ेदान का करें प्रयोग-स्वच्छता के साथ रहें निरोग,बापू ने दिया था संदेश स्वच्छ रखें अपना देश,मन में रखो एक ही सपना-स्वच्छ बनाना है भारत अपना एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखना है, प्लास्टिक को बंद करवाना है जैसे स्लोगनों को गुंजायमान करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में लगे थे। जागरूकता रैली ने विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। डीडीसी ने कहा कि 2017 से इस अभियान की शुरूआत हुई थी। देशवासियों को स्वच्छता के प्रति संकल्प लेना चाहिए। लोग जिस तरह से घर मे साफ सफाई के वातावरण में रहते हैँ,ठीक वही सोच के साथ सरकारी कार्यालय,सार्वजनिक जगह आदि समेत अन्य स्थानों पर भी स्वच्छता बनाकर,स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर व गांव में स्वच्छता के प्रति सभी लोगों को जागरूक होना चाहिए ताकि शहर व गांव से स्वच्छता का एक अच्छा संदेश पूरे समाज में पहुंचे। बीडीओ ने कहा स्वच्छ परिवेश ही क्षेत्र को एक अलग पहचान दिलाता है। मौके पर अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।


