विद्यार्थी और युवा ही किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी: रजक

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

कोडरमा में कांग्रेस ने 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना है। मनीष राज सिंह ने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों और युवाओं की आवाज़ को संगठित कर महत्वपूर्ण प्रश्नों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा।

विद्यार्थी और युवा ही किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी: रजक

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत कोडरमा में जिला कांग्रेस ने एक प्रेसवार्ता के जरिये अपनी बातों को रखा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट मनीष राज सिंह ने कहा कि “छात्रों की गूंज” अभियान का उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों, युवाओं एवं अभिभावकों की आवाज़ को संगठित कर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाना है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके विद्यार्थी और युवा होते हैं।

कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज़ बनकर उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी शिक्षा, रोजगार तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को पूरी मजबूती के साथ उठाती रहेगी। कोडरमा जिले के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जागरूक नागरिकों से “छात्रों की गूंज” अभियान से जुड़कर शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की इस मुहिम को सशक्त बनाने का आह्वान किया।वार्ता को प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान ने भी संबोधित किया। प्रेसवार्ता में जिला उपाध्यक्ष सह बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी मालती चंद्रा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह यादव, प्रभात राम, अनिल दास, प्रदीप कुमार सिंह, संजय दास, रामलखन पासवान, राजू सिंह, राजनीतिक पासवान, उमाशंकर प्रसाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsविद्यार्थी और युवा ही किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी: रजक