बैंकों में हड़ताल से 700 करोड़ का कारोबार प्रभावित

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

राणसी में बैंकों में शुक्रवार को तालाबंदी रही। एसबीआई समेत अन्य बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल कर पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को उठाया। हड़ताल के कारण 700 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। 28 से 30 सितंबर को फिर से तालाबंदी होने की चेतावनी दी गई।

बैंकों में हड़ताल से 700 करोड़ का कारोबार प्रभावित

राणसी, प्रमुख संवाददाता। जिले के सभी सरकारी क्षेत्र के बैंकों में शुक्रवार को तालाबंदी रही। एसबीआई समेत अन्य बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन और नारेबाजी की। पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान बैंकरों ने अपनी आवाज बुलंद की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर हड़ताल के कारण 700 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। बैंकर सप्ताह में केवल पांच दिन बैंकिंग की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। इसके अलावा बैंकों के लाभांश में स्टाफ को इंसेटिव देने में समानता न होने पर बैंकों के कर्मचारियों का विरोध हो रहा है। हड़ताल के कारण जिले की करीब 400 बैंक शाखाओं पर तालाबंदी रही। तीन हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिससे नेफ्ट, आरटीजीएस, चेकों का लेनदेन ठप रहा। मकबूल आलम रोड स्थित पीएनबी मंडल कार्यालय, चांदपुर स्थित बैंक ऑफ बडौदा के अंचल कार्यालय, सिकरौल स्थित यूनियन बैंक के अंचल कार्यालय, केनरा बैंक के अंचल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। वहीं बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण लोगों को खास कर व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खास यह भी कि माह का दूसरा शनिवार और उसके बाद रविवार यानी 12 और 13 सितंबर को भी बैंक बंद रहेंगे.

न्यायोचित मांगों की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण

कचहरी स्थित एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन वाराणसी परिक्षेत्र के उपमहामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि सीमित स्टाफ और बढ़ते कार्यभार के बावजूद बैंककर्मी ग्राहक सेवा, डिजिटल बैंकिंग, व्यवसाय वृद्धि एवं अन्य दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी न्यायोचित एवं लंबे समय से लंबित मांगों की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शन में सह संयोजक संजय शर्मा, अमरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, पंकज राय, अभय मिश्रा, रघुवर तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, अश्विनी सिंह, प्रभुनारायण सिंह, रजनीलता, उपासना सोनी, शिल्पी अग्रवाल मौजूद रहीं.

28 से 30 सितंबर तक करेंगे तालाबंदी

नदेसर स्थित इंडियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन में यूपी बैंक इमप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष आरबी चौबे, मंत्री संजय कुमार शर्मा, यूनियन बैंक के महामंत्री कौशलेंद्र सिंह, केनरा बैंक के सुधीर सिंह ने बताया कि सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है। यदि मांग पूरी नहीं होती है तो 28 से 30 सितंबर तक बैंकों में तालाबंदी रहेगी। प्रदर्शन में प्रमोद द्विवेदी, संजय सिंह, शीतला दुबे, आशीष श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, जितेंद्र सोनकर, चंदन कुमार, अनंत मिश्रा, पीके घोष, आनंद कुमार, सुनील गुप्ता, विवेक गुप्ता, गुड्डू, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे.

मांगों के समर्थन में बुद्धि शुद्धि यज्ञ

महमूरगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में मांगें पूरा कराने की मंशा से बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन यूपी के महासचिव अनंत मिश्र ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग का मुद्दा 8 मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ की ओर से स्वीकार किया जा चुका है। इसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया था। ढाई वर्षों से इस पर निर्णय नहीं हो पाया है। प्रदर्शन में सुशील गुप्ता,पवन गुप्ता, अक्षय, अंकित यादव, दीक्षा शर्मा, विवेक गुप्ता, स्नेहा, अर्चना, मनोज सिंह, राकेश शर्मा, अमित मिश्रा, प्रवीण झा, ममता आदि मौजूद रहीं.

एटीएम में नहीं भरे गये रुपये

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को सरकारी बैंकों के एटीएम में रुपये नहीं भरे गये। शनिवार और रविवार को अवकाश के कारण दो दिन तक एटीएम में रुपये नहीं भरे जा सकेंगे। ऐसे में आमजन का दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

प्रश्न पूछे जाने वाले सेक्शन

✦हड़ताल के कारण कितने बैंकों में तालाबंदी रही?−
हड़ताल के कारण जिले की करीब 400 बैंक शाखाओं पर तालाबंदी रही।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबैंकों में हड़ताल से 700 करोड़ का कारोबार प्रभावित