पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने निकाला मार्च

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

समस्तीपुर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर बैंक हड़ताल हुई। सरकारी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी मोहनपुर नक्कू से गोला रोड तक शांतिपूर्ण मार्च करते हुए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह, समान प्रोत्साहन योजना और अन्य मांगों के समर्थन में एकजुट हुए।

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने निकाला मार्च

समस्तीपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के तहत समस्तीपुर में भी सरकारी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। इस दौरान बैंककर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मोहनपुर नक्कू स्थान स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय से गोला रोड तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को तत्काल लागू करने, सभी बैंक कर्मचारियों के लिए समान प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना लागू करने तथा भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना वापस लेने की मांग की। इसके अलावा यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से पीएलआई योजना में संशोधन करने और सभी लंबित एवं अवशिष्ट मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई गई।

हड़ताल में विभिन्न सरकारी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। मार्च में आशुतोष कुमार, विकास कुमार, अवध बिहारी, ब्रजेश कुमार, राजीव कुमार, ज्ञानप्रकाश कुमार, तारकेश्वर कुमार, राकेश कुमार, प्रिंस कुमार, अमित कुमार, शशि शेखर चंद्र समेत अन्य बैंक अधिकारी व कर्मियों ने भाग लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने निकाला मार्च