बैंक हड़ताल से पलामू की 47 शाखाओं में 59 करोड़ का कारोबार प्रभावित
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को आयोजित देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर पलामू में भी देखा गया। 47 शाखाएं बंद रहीं, जिससे 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। हड़ताल का कारण बैंकिंग व्यवस्था में बदलाव और समान पीएलआई का भुगतान है। भविष्य में और हड़ताल का आशंका।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को आयोजित देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर पलामू में भी रहा। जिले की 47 शाखाएं बंद रहीं जिससे करीब 50 करोड़ रूपये का कारोबार प्रभावित रहा।अनेक ग्राहक बिना काम हुए घर वापस लौटे। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ के राज्य अध्यक्ष अभिषेक कुमार अखौरी ने कहा कि सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को समान रूप से पीएलआई का भुगतान करने की मांग के कारण यह हड़ताल का आयोजन किया गया है । मांग पूरी न होने पर 38,29 और 30 सितम्बर को और पुनः मांग पूरी न होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।
हड़ताल के दौरान बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी किया।कार्यक्रम में अमित कुमार,सतीश कुमार जोरीहार, अरुण मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


