पांच दिन बैकिंग की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे बैंककर्मी

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

पांच दिन काम की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे बैंककर्मी पांच दिन बैकिंग की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे बैंककर्मी

पांच दिन बैकिंग की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे बैंककर्मी

एकतरफा निर्णयों के विरोध, पांच दिवसीय बैंकिंग सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को जिले सभी सरकारी बैंकों के कर्मी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से जिले के करीब 305 बैंक शाखाओं में ताले लटके गए हैं। एसबीआई, पीएनबी, इलाहाबाद, केनरा, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा व सेंट्रल बैंक सहित अन्य सभी सरकारी बैंकों में कामकाज ठप रहा। करीब पांच हजार अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंकों का तकरीबन नौ सौ करोड़ करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित रहा। ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। विभिन्न बैंक यूनियन व संगठनों के पदाधिकारी, बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इधर, शुक्रवार के बाद शनिवार सेकंड सैटरडे और कल रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे.

बैंक यूनियनों व संगठनों ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रव्यापी आह्वान पर केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के सामने अधिकारी व कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सी बी ओ ए गया के क्षेत्रीय सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि 5 दिवसीय बैंकिंग अब केवल कर्मचारियों की मांग नहीं, बल्कि बदलते बैंकिंग परिवेश और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस की आवश्यकता बन चुकी है।

एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय पर की नारेबाजी

गया डिस्ट्रिक्ट बैंक एंप्लॉई एसोसिएशन के उप महासचिव और सी बी ई यू के सहायक राज्य सचिव राहुल रंजन ने बताया कि इस हड़ताल में गया जिला के सभी सरकारी बैंकों सभी शाखाओं में ताले लटके रहे। करीब एक हजार करोड़ का कारोबार प्राभावित रहा। केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के उप क्षेत्रीय सचिव सुनील कुमार और जिला सचिव प्रणीत कुमार ने कहा कि हमारी मांगों पर अगर अविलम्ब विचार नहीं किया आगे तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर भी जायेंगे जो कि 28, 29 व 30 सितंबर को प्रस्तावित है।

प्रदर्शन में विकाश कुमार, उपेंद्र कुमार, अजीत कुमार, विनायक कुमार, गोनू तिवारी, पंकज कुमार, अमित स्वरूप, जयंत कुमार, जयंत कश्यप, राकेश कुमार, दिव्या, खुशबू, नूपुर, सुप्रिया, दीपा, मोनिका, अंकिता, शालिनी, सृष्टि, स्मिता, सुमन, रितिका आदि शामिल रहे।

एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय पर की नारेबाजी

एसबीआई ऑफिसर्स एसोशिएशन ने क्षेत्रीय कार्यालय पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। सहायक महासचिव राजीव नयन ने कहा कि पांच दिन की बैंकिंग स्वस्थ व सम्माजनक कार्य परिस्थिति की जरूरत है। आगे तीन दिवसीय हड़ताल के बाद 26 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल का कार्यक्रम है। इस मौके पर राबिन राज, पंकज, मृगांक, रेशु कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। इधर, पंजाब नैशनल बैंक ऑफिसर्स एसो. की ओर मंडल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। संगठन के सचिव गुंजन कुमार मिश्र ने मांगों के समर्थन में अपने विचार रखे। इस मौके पर बाबू आनंद, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, श्वेता सौरभ, ज्योति सीमा, धीरज वर्मा व समीर कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦क्यों बैंक कर्मियों ने हड़ताल की?−
बैंक कर्मियों ने एकतरफा निर्णयों के विरोध, पांच दिवसीय बैंकिंग सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपांच दिन बैकिंग की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे बैंककर्मी