पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

11 सितंबर को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल ने झारखंड में बैंकिंग कार्य को प्रभावित किया। गोड्डा क्षेत्र की 52 शाखाओं में बैंकिंग पूरी तरह ठप रही। हड़ताल का मुख्य मुद्दा पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे और व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 11 सितंबर को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। झारखंड ग्रामीण बैंक के गोड्डा क्षेत्र की सभी 52 शाखाओं में बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा, जबकि जिले की 22 शाखाओं में ताला बंद रहा।

हड़ताल का प्रभाव

इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक समेत विभिन्न बैंकों की शाखाओं में भी बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा। ग्रामीण बैंकों में यह हड़ताल ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर तथा अन्य बैंकों में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आयोजित की गई। हड़ताल के प्रमुख मुद्दों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, पीएलआई व्यवस्था तथा कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगें शामिल हैं।

वार्ताएँ एवं निर्णय

8 और 9 सितंबर को हुई वार्ताओं में पांच दिवसीय बैंकिंग पर कोई ठोस एवं समयबद्ध आश्वासन नहीं मिलने के बाद हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया। गोड्डा क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने हड़ताल के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

कर्मचारियों की एकजुटता

नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि यह संघर्ष किसी एक बैंक या संगठन तक सीमित नहीं है। देश के सभी 28 ग्रामीण बैंकों की 7,000 से अधिक शाखाओं में कार्यरत करीब सवा लाख कर्मचारी एवं अधिकारी इस आंदोलन का हिस्सा हैं। इसके साथ ही देशभर के बैंकिंग क्षेत्र के लगभग 9 लाख कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल में शामिल होकर पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक एवं समयबद्ध निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। मांगें नहीं मानी गईं तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल तथा 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

आदोलन की भविष्यवाणी

उन्होंने कहा कि इतनी व्यापक भागीदारी यह स्पष्ट करती है कि पांच दिवसीय बैंकिंग अब किसी एक संगठन की मांग नहीं, बल्कि देशभर के बैंक कर्मचारियों की सामूहिक और जायज मांग बन चुकी है। 8 मार्च 2024 के 12वें द्विपक्षीय समझौते एवं 9वें संयुक्त नोट में पांच दिवसीय बैंकिंग के संबंध में सहमति बनने के बावजूद इसके क्रियान्वयन में हो रही देरी से कर्मचारियों में असंतोष है। महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। पांच दिवसीय बैंकिंग पर स्पष्ट और समयबद्ध निर्णय लेकर इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने लंबे समय तक प्रतीक्षा की है और अब अपनी जायज मांगों के लिए लोकतांत्रिक एवं संगठित संघर्ष को आगे बढ़ाना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक कर्मचारी भी राष्ट्रव्यापी बैंकिंग आंदोलन के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

आर्थिक प्रभाव

हड़ताल में कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने संगठन की एकजुटता और सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित किया है। यदि लंबित मांगों पर सकारात्मक एवं समयबद्ध निर्णय नहीं लिया गया तो निर्धारित आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को भी पूरी मजबूती से सफल बनाया जाएगा। हड़ताल के कारण जिले में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं और अनुमानतः करीब ₹200 करोड़ का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ। मौके पर झारखंड ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ के कोषाध्यक्ष बम बम चौधरी, सेवानिवृत्त साथी प्रफुल ठाकुर, प्रमोद पाठक, प्रदीप मंडल, कुमार गौरव, सीनू कुमारी, सोनम कुमारी, तबीसी कुमारी, लवली कुमारी, कुंदन चौधरी, धर्मेंद्र मुर्मू, सुभाष किस्कू, अभिषेक कुमार, संजीव कुमार झा, लक्ष्मी महतो, शिव शंकर कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

✦बैंक हड़ताल कब आयोजित की गई थी?−
बैंक हड़ताल 11 सितंबर को आयोजित की गई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल