कर्मियों की हड़ताल से बैंकों में लटक रहा ताला
बैंक कर्मियों ने विभिन्न मांगे लेकर शुक्रवार को हड़ताल की, जिससे सभी बैंकों में ताला लटका रहा। ग्राहक बैंक में रुपए जमा करने और निकालने पहुंचे लेकिन उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। एटीएम भी खाली रहे, जिससे लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के आह्वान पर यह हड़ताल की गई।

विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का हड़ताल शुक्रवार को रहा। जिसके कारण यहां सभी बैंकों में ताला लटका रहा। ग्राहक बैंकों में रुपए को जमा और निकासी करने के लिए पहुंचे लेकिन ताला लटका देख बैरंग वापस हो गए। यहां सभी बैंकों में दिनभर ताला लटका रहा। वहीं एटीएम में भी रुपए गायब रहे। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। बैंक कर्मियों की हड़ताल से लोगों को काफी परेशानियों के बीच गुजरना पड़ा। जिनके पास ऑनलाइन पेटीएम थे। वे तो परेशानी से बच गए लेकिन बैंक में रुपए जमा और निकासी करने वाले लोग मुश्किल में रहे। यहां पहुंचे रमेश कुमार, मंजन, अनिल, मोहन कुमार, राजू कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद राय, सुरेश प्रसाद आदि ने बताया कि बैंक में रुपए जमा और निकासी करने आए थे।
जबकि यहां तो ताला लटका है। वे लोग बैंक कर्मियों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उन्हें बताया गया कि सभी कर्मी हड़ताल पर हैं। वही एटीएम भी खाली थे। जहां लोग पहुंचे तो रहे थे लेकिन रुपए की निकासी नहीं हो रही थी। इधर बैंक कर्मी रजत कुमार ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के आह्वान पर सभी कर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। -नवनीत कुमार


