बिजनौर: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों की हड़ताल

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

बिजनौर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था, स्टाफ भर्ती, पेंशन अपडेटेशन सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। एसबीआई और पीएनबी के मुख्य कार्यालयों पर धरना हुआ। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें न मानी गईं, तो वे 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल करेंगे।

बिजनौर: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों की हड़ताल
बिजनौर: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों की हड़ताल

बिजनौर। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पीएलआई में संशोधन, पर्याप्त स्टाफ भर्ती, पेंशन अपडेटेशन और अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। बिजनौर में एसबीआई की मुख्य शाखा और पीएनबी मंडल कार्यालय पर बैंककर्मियों ने धरना देकर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। एसबीआई के प्रदर्शन में क्षेत्रीय सचिव कॉमरेड दीपक कुमार, जोनल सचिव कॉमरेड मोहित कुमार, सर्किल डेलीगेट कॉमरेड गौरव वर्मा, संदीप कुमार, नीरज शर्मा और संदीप सिंघल सहित कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, पीएनबी मंडल कार्यालय में मुकेश कुमार पासवान, वरुण चौहान, विकास कुमार, गगन कुमार, जय सिंह, नितिन आजाद, सुमन कुमार, विवेक कुमार, भूपेंद्र आदि रहे।

बैंक यूनियनों का कहना है कि बढ़ते कार्यभार और स्टाफ की कमी के बीच पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था कर्मचारियों और बैंकिंग व्यवस्था दोनों के लिए जरूरी है। यूनियनों ने मांगों का समाधान नहीं होने पर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल और 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिजनौर: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों की हड़ताल