

जमशेदपुर । पांच दिवसीय बैंकिंग सेवा की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन ने 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी एकदिवसीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल तथा मांगों का समाधान नहीं होने की स्थिति में 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इन आंदोलनात्मक कार्यक्रमों में ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की भी भागीदारी रहेगी। पांच दिवसीय बैंकिंग, निष्पक्ष पीएलआई और अन्य लंबित मांगों को लेकर यह आंदोलन अब व्यापक रूप लेता दिखाई दे रहा है।झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों से 5-दिवसीय बैंकिंग और निष्पक्ष पीएलआई की मांग के समर्थन में एकजुट रहने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात मजबूती से रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं संगठित संघर्ष जारी रहेगा।
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
{{/completed}}और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
{{/hasCorrect}}क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें