कल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे सरकारी बैंक

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने फाइव-डे वर्किंग समेत कई मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल की वजह से सरकारी बैंक तीन दिनों तक बंद रहेंगे। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रहेंगी।

कल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे सरकारी बैंक

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। फाइव-डे वर्किंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इस कारण सरकारी बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे। शुक्रवार को हड़ताल रहेगी। वहीं महीने का दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को विभिन्न बैंक शाखाओं का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से हड़ताल में सक्रिय भागीदारी करने और उसे सफल बनाने का आह्वान किया गया। यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों और मुद्दों की भी जानकारी दी।

बैंक कर्मियों के लगातार तीन दिनों तक काम से दूर रहने के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन लेन-देन जैसी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। बैंक शाखाओं में सोमवार से नियमित कामकाज शुरू होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे सरकारी बैंक