विभिन्न मांगों को लेकर बैंक यूनियनों ने की हड़ताल

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल में प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा वित्त मंत्री के साथ बैठक में पीएलआई और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह पर सकारात्मक सहमति बनी। जबकि एटीएम में कैश की कमी से खाताधारकों को परेशानी हुई।

विभिन्न मांगों को लेकर बैंक यूनियनों ने की हड़ताल

मेरठ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन एवं यूएफबीयू संगठनों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। सभी पदाधिकारी इंडियन बैंक माल रोड कार्यालय पर एकत्र हुए और मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। शाखा के ललित शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह, द्विपक्षीय समझौते के अनुसार पीएलआई का समाधान व पुराने लंबित मुद्दे एजेंडे में शामिल रहे। इस दौरान अरविंद त्रिपाठी, महिपाल, रहमान, केके गौतम, कमल, आशीष, हिमानी, नारायण सिंह, हिमांशु त्यागी मौजूद रहे। यह नहीं रहे हड़ताल में शामिल

हड़ताल का समर्थन

भारतीय मजदूर संघ और उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन ने बैंक कर्मचारियों की मांगों को पूरी तरह न्यायसंगत बताया है। हालांकि यूनियनों द्वारा प्रस्तावित बैंक हड़ताल को पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित करार दिया है। शुक्रवार को हुई बैठक में संगठन ने स्पष्ट किया है कि वित्त मंत्री के साथ हुई बैठक में परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव और पांच दिवसीय बैंकिंग के समाधान पर सकारात्मक सहमति बन चुकी है और सरकार आगे भी संवाद के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन के महामंत्री अनुज त्यागी ने कहा कि हड़ताल में शामिल नहीं रहे।

प्रतिनिधिमंडल की बैठक

बैंक कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल 7 अगस्त को दिल्ली में वित्त मंत्री से मिला था। उन्होंने सभी विषयों पर सकारात्मक चर्चा की थी और पीएलआई को तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी थी। उन्होंने सेवानिवृत्त बैंकर्स के लिए पेंशन अपडेशन की भी मांग को न्यायसंगत बताया था और उससे बढ़ने वाले वित्तीय भार की कैलकुलेशन के लिए निर्देश भी जारी किए थे। बैंक कर्मचारियों अधिकारियों के इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के वित्तीय क्षेत्र के प्रभारी गिरीश चंद्र आर्य ने किया था।

खाताधारकों की परेशानी

दिनभर परेशान रहे खाताधारक

बैंक बंदी के चलते एटीएम में रुपये भी नहीं मिले। ऐसे में लोगों को समस्‍या हुई। शहर में कई जगह एटीएम में कैश नहीं मिला। दिल्ली रोड, गढ़ रोड समेत कई बैंक के एटीएम कैशलेस हो गए थे।

अवश्यक प्रश्न

✦किस संगठन ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया?−
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन एवं यूएफबीयू संगठनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया।
Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविभिन्न मांगों को लेकर बैंक यूनियनों ने की हड़ताल