शाम इंकलाबी में उमड़ा युवाओं का सैलाब
राष्ट्रवादी नौजवान सभा के तत्वावधान में बंसफा गांव में 'शाम इंकलाबी' कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में युवाओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बताया कि यह संगठन राजनैतिक नहीं है, बल्कि समान विचार वालों का समावेश है। युवा नेता बलिदानियों को याद करने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की बात की।

सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रवादी नौजवान सभा के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम बंसफा गांव में सई नदी के तट पर स्थित नागेश्वर धाम मंदिर पर 'शाम इंकलाबी' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भारत माता के जयकारे, इंकलाब जिंदाबाद व वंदे मातरम के नारों के साथ साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों व कार्यक्रमो पर युवा झूमते नजर आए। राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक पूर्व सांसद धनंजय सिंह व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसु के साथ पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी नौजवान सभा कोई राजनैतिक संगठन नही है और न कभी कोई राजनैतिक संगठन बनेगा। यह संगठन समान विचार वाले लोगो का संगठन होगा। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि बलिदानियों के बलिदान को याद करना हमारा कर्तव्य है। पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय करनी होगी। देशभक्ति के संदेश को जन जन तक पहुंचना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह ने अभ्यागतों का स्वागत व सचिव राना सिंह ने आभार ज्ञापित किया।इस मौके पर चंचल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, राजीव सिंह, परवेन्द्र सिंह पम्मू, पूर्व प्रमुख आशुतोष सिंह, डा.अब्बासी, डॉ. समर बहादुर सिंह, प्रशांत कुमार, दिनेश सिंह, राय अभय सिंह, रीगन सिंह अन्य उपस्थित रहे। संचालन दीपक सिंह ने किया।


