कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई गोलियाां
हिन्दुस्तान, बरेली
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां और प्राथमिक विद्यालय बिशारतगंज में सामूहिक दवा सेवन अभियान शुरू किया गया। इसमें 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने के लिए एलबेंडाजोल की गोलियां दी गईं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने अभियान की जानकारी साझा की।

आंवला। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां और प्राथमिक विद्यालय बिशारतगंज में सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ किया गया। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के सभी शासकीय, निजी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने अभियान के बारे में बताया। इस अभियान के तहत 18 अगस्त को मॉप-अप राउंड' के तहत दवा खिलाई जाएगी। डॉ. राहुल सिंह, डॉ. करण सिंह, डॉ. मनजीत भाटी, अर्श काउंसलर विवेक यादव, फार्मासिस्ट श्रीराम, बीसीप हेमलता मौजूद रहे।


