एम्स में दो दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
रायबरेली में एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन और पब्लिक हेल्थ विभाग ने गुणवत्ता आधारित अनुसंधान पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रो. डॉ. अमिता जैन ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एनविवो 15 सॉफ्टवेयर और डेटा विश्लेषण की विधियों के बारे में जानकारी दी गई।

रायबरेली,संवाददाता। एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन और पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा दो दिवसीय वालिटेटिव रिसर्च एंड डेटा एनालिसिस यूजिंग एनविवो 15 एंड एआई विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित किए गए कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. अमिता जैन द्वारा किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा अनुसंधान में गुणात्मक पद्धतियों के बढ़ते महत्व पर जोर दिया।यह दो दिवसीय कार्यक्रम गुणात्मक अनुसंधान के पूरे प्रवाह को कवर करता था। इसमें मूलभूत सिद्धांतों, व्यावहारिक अभ्यासों और उन्नत विश्लेषणात्मक सॉफ्टवेयर का सहज मिश्रण शामिल था। डॉ. अभय सिंह ने प्रतिभागियों को साक्षात्कार गाइड से ट्रांसक्रिप्ट तक के सफर की जानकारी दी।
इसके बाद डॉ. नीरज पवार ने गुणात्मक डेटा विश्लेषण, कोडिंग रणनीतियों और विषयगत व्याख्या प्रस्तुत की। डॉ. सौरभ पॉल ने एनविवो 15 सॉफ्टवेयर पर व्यावहारिक मॉड्यूल का संचालन किया। प्रतिभागियों ने कोडिंग संरचनाओं को समझना, एनोटेशन और सब-कोड बनाना, रिपोर्टिंग दिशा निर्देशों का पालन करना और विजुअल कॉन्सेप्ट, माइंड और प्रोसेस मैप तैयार करना सीखा।


