स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 8 ने ब्लड डोनेट किया
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मेडिकल कॉलेज में शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में आठ लोगों ने रक्तदान किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गाजी फाउंडेशन के मुराद अली ने कहा कि शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करना है।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मेडिकल कॉलेज में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आठ लोगों ने रक्तदान किया। गुरुवार को गाजी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुराद अली के नेतृत्व में मेडिकल कालेज के रक्त केंद्र में आयोजित शिविर में रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष मुराद अली ने कहा कि शिविर का उद्वेश्य रक्त के अभाव में किसी की भी जान न जाने देना है। शिविर में रक्तदान सलाउद्दीन, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद हसन, रूपेंद्र गुप्ता, मसूद अहमद, तौफीक अहमद और मोहम्मद कामरान ने किया। शिविर में रक्त केन्द्र के काउंसलर दीपक नाग तथा अन्य पैरामेडिकल ने सहयोग किया।

