एम्स में रक्तवीरों को किया गया सम्मानित

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

AIIMS गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. विभा दत्ता ने सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया। 50 से अधिक बार रक्तदान करने वालों में रविन्द्र कुमार, जसपाल Singh और अवनीश तिवारी को विशेष सम्मान मिला। कार्यक्रम में कुल 37 यूनिट रक्तदान हुआ।

एम्स में रक्तवीरों को किया गया सम्मानित

फोटो- गोरखपुर। एम्स में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने विभिन्न सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया। इनमें नर्सिंग सेवाएं विभाग एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ब्रह्माकुमारी फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम, मेधाज एस्ट्रो फाउंडेशन, शंकर नर्सिंग एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट और सेवा संकल्प अभियान शामिल रहे। 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले रविन्द्र कुमार, जसपाल सिंह और अवनीश तिवारी को विशेष सम्मान दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ मूर्ति के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एम्स के कई संकाय सदस्यों ने भी रक्तदान किया। इस दौरान कुल 37 यूनिट रक्तदान हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएम्स में रक्तवीरों को किया गया सम्मानित