रक्तदान से बचती हैं जिंदगियां, भ्रांतियां छोड़ आगे आएं युवा

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

मैनपुरी। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर लोगों से रक्तदान करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं होता और यह जीवन बचाने में मदद कर सकता है। कार्यक्रम में नियमित रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

रक्तदान से बचती हैं जिंदगियां, भ्रांतियां छोड़ आगे आएं युवा

मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपदवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी और प्रसव जैसी स्थिति में समय पर उपलब्ध रक्त किसी का जीवन बचा सकता है, रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए स्वस्थ लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देना चाहिए।

रक्तदान की महत्वता

डीएम ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। चिकित्सकीय मानकों के अनुसार किया गया रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित होता है और इससे मरीज को नया जीवन मिलता है। उन्होंने वर्षभर रक्तदान के प्रति जागरूकता बनाए रखने पर जोर दिया ताकि जिला अस्पताल के रक्त केंद्र में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रहे। महाराजा तेजसिंह जिला चिकित्सालय स्थित रक्त केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार और अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनके साथ राज कुमार सिंह, अभिनव जैन, सौरभ, सुनील, मुकेश चौरसिया, योगेंद्र कुमार, राजीव, अमित कुमार, हिमांशू, राहुल भारती आदि ने भी रक्तदान किया।

रक्तदाताओं को दिया प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र

कार्यक्रम के दौरान डीएम एवं सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने 44 बार रक्तदान करने वाले संवेदना सोसाइटी के नीरज बैजल और 11 बार रक्तदान करने वाले अनिल राजपूत सहित चंदन लोधी, मुकेश कुमार, मनीराम, सुमित मिश्रा, भावना बैजल, डॉ. राज कुमार जैसे अनेक नियमित रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रभारी सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. विकास यादव, अनिल कुमार, सौरभ आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस कब मनाया जाता है?−
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस हर साल मनाया जाता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरक्तदान से बचती हैं जिंदगियां, भ्रांतियां छोड़ आगे आएं युवा