उत्तर प्रदेश साइकिलिंग टीम का चयन

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

रांची में 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश टीम में कानपुर के अविनाश कुमार, कानपुर देहात के मिथुन समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं। चयन ट्रांस गंगा सिटी में आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया है। प्रतियोगिता साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होगी।

उत्तर प्रदेश साइकिलिंग टीम का चयन

रांची में 30 अक्तूबर से चार नवंबर के बीच राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है। इसके लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा की गई। प्रदेश टीम में कानपुर के अविनाश कुमार और कानपुर देहात के मिथुन समेत विभिन्न जिलों के साइकिलिस्टों का चयन किया गया है। उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव आरके गुप्ता ने बताया कि 13 सितंबर को ट्रांस गंगा सिटी में आयोजित प्रदेशीय ट्रैक साइकिलिंग ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टाइमिंग के आधार पर टीम का चयन किया गया है। प्रतियोगिता साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास में आयोजित होगी।

सीनियर पुरुष वर्ग में आगरा के मनीष और सुमित गुर्जर, मुरादाबाद के सैयद खालिद बागी और सैयद बुरहान अली, कानपुर के अविनाश कुमार और कानपुर देहात के मिथुन का चयन हुआ है। सब-जूनियर बालक वर्ग (15-16 वर्ष) में मिर्जापुर के सूर्या कुमार गुप्ता और यूथ बालक वर्ग (12-14 वर्ष) में नोएडा के मयंक यादव को टीम में जगह मिली है। टीम के मैनेजर मुरादाबाद के खुर्शीद अली और कोच सैयद मरदान अली होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउत्तर प्रदेश साइकिलिंग टीम का चयन