राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का अंग बनेगा चुरई का पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय
मीरगंज, संवाददाता। संगीत नाटक अकादमी एव सांस्कृति श्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का अनूठा आयोजन किया ज

मीरगंज, संवाददाता। संगीत नाटक अकादमी एवं सांस्कृति श्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का अनूठा आयोजन किया जा रहा है। वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर ये महोत्सव देश के 150 स्थानों पर 15 जुलाई को मनाया जायेगा। मीरगंज के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरई दलपतपुर में भी इसका आयोजन होगा। महोत्सव 15 जुलाई को शाम छह बजे होगा। देश के 28 प्रदेशों एवं आठ केंद्र शासित प्रदशों में लगभग 150 नाटकों का मंचन 39 से अधिक भाषाओं व बोलियों में 4000 से ज्यादा रंगमंच के कलाकारों द्वारा एक ही दिन एवं एक ही समय किया जायेगा。
नाटकों के साथ प्रस्तुतियाँ
आयोजन में नाटकों के साथ पुतुल, नोकनाट्य आदि की प्रस्तुतियां भी होंगी। 15 जुलाई को महाकवि कालिदास की जयंती है। भारत भाव के प्रतिष्ठित कवि को भी इस महोत्सव के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जायेगी। उत्तर प्रदेश में महोत्सव के एकमात्र कार्यक्रम पीएश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरई दलपतपुर में बुधवार शाम छह बजे से होंगे। महोत्सव में मौन बरगद नाटक का मंचन किया जायेगा।
नाटक का निर्देशन
नाटक का निर्देशन सांस्कृतिक श्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र के जिला श्रोत व्यक्ति डा. रोहिताश कुमार गंगवार एवं वरिष्ठ रंगकर्मी दुर्गा प्रसाद व पुष्पा अरुन ने किया है। डा. रोहिताश ने बताया नाटक में महाकवि कालिदास, वंदे मातरम् और बरेली कमिश्नर कार्यालय के परिसर स्थित बरगद के पेड़ जिस पर 257 आजादी के नायकों को फांसी पर लटका दिया गया था पर आधारित घटनाओं का मंचन किया जाएगा। नाटक में पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरई दलपतपुर के बच्चे व अन्य कलाकार अभिनय करेंगे।


