ज्ञान, संस्कार और विज्ञान के समागम से ही बिहार विकसित होगा : मंत्री
आरा के एसबी कॉलेज में भारतीय उच्च शिक्षा और ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित, आरा के सहजानंद

आरा के एसबी कॉलेज में भारतीय उच्च शिक्षा और ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर बोले : रोड-बिजली ही नहीं, प्रतिभा निखरे तब होगा विकसित बिहार आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सहजानन्द ब्रह्मर्षि कॉलेज में आईक्यूएसी और दर्शनशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया गया। विषय विकसित बिहार के संदर्भ में भारतीय उच्च शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा रहा। मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर और विशिष्ट अतिथि शाहपुर विधायक राकेश ओझा रहे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. गौरव सुंदरम एवं ऋषिकेश दत्त तिवारी ने विचार रखे। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी ने की। मंच संचालन डॉ. कौशल्या शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. सद्दाम हुसैन ने किया। विषय प्रवेश कार्यक्रम संयोजक डॉ महफूज अशरफ ने किया।

