सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में पायल सैनी बनी विजेता

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

शिव छाया योग न्यास द्वारा कंकरखेड़ा में आयोजित राष्ट्रीय सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में वर्ल्ड राग प्रोडक्शन की छात्रा पायल सैनी ने 10 मिनट में 70 सूर्य नमस्कार कर 81.5 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें 2100 रुपए और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में पायल सैनी बनी विजेता

शिव छाया योग न्यास नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। कंकरखेड़ा स्थित वर्ल्ड राग प्रोडक्शन (डब्लू आर पी) स्टूडियों की छात्रा पायल सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था संरक्षक डॉ. विजयपाल सांवरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में पायल ने 10 मिनट में 70 बार सूर्य नमस्कार कर 81. 5 अंक प्राप्त किए। पायल ने इसका श्रेय स्टूडियो के संस्थापक योग गुरु राजा कश्यप और डायरेक्टर अर्पित वैद्य को दिया। पायल के पिता रिटायर्ड सूबेदार मेजर सत्यप्रकाश सैनी और माता मंजू देवी ने बताया कि पायल शुरू से ही योग में रुचि थी।

संस्था निदेशिका दामिनी भारद्वाज ने पायल को 2100 रुपए नगद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।