सफर पर कर्मचारी हर महीने औसतन खर्च करते हैं 785 रुपये

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कर्मचारी तय कार्यस्थल पर आने-जाने के लिए हर महीने औसतन 785 रुपये खर्च करते हैं। शहरी क्षेत्रों में यह खर्च 1,044 रुपये है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 612 रुपये है। यह जानकारी एक नए सर्वेक्षण में सामने आई है जो जुलाई 2025 से जून 2026 तक किया गया था।

सफर पर कर्मचारी हर महीने औसतन खर्च करते हैं 785 रुपये

नई दिल्ली, एजेंसी। कर्मचारी तय कार्यस्थल पर आने-जाने के लिए हर महीने औसतन 785 रुपये खर्च करते हैं। शहरी क्षेत्रों में यह खर्च 1,044 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 612 रुपये है। सरकार के एक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने सोमवार को पहली बार किए गए राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण (एनएचटीएस) के प्रमुख आंकड़े और निष्कर्ष जारी किए। यह सर्वेक्षण जुलाई, 2025 से जून, 2026 के बीच किया गया था। सर्वेक्षण में एक यात्रा की परिभाषा एक किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने के रूप में की गई है।

पुरुष और महिला कर्मचारियों का खर्च

सर्वेक्षण के अनुसार, तय कार्यस्थल पर आने-जाने के लिए पुरुष कर्मचारी हर महीने औसतन 835 रुपये खर्च करते हैं, जबकि महिला कर्मचारियों का औसत खर्च 533 रुपये है। शहरी विद्यार्थी शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने के लिए हर महीने औसतन 617 रुपये खर्च करते हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह खर्च 361 रुपये है। लगभग 57.6 प्रतिशत कर्मचारी काम पर जाने के लिए एक किलोमीटर से अधिक दूरी तय करते हैं। 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के आधे से अधिक कर्मचारी एक दिन के भीतर तय या गैर-तय कार्यस्थल तक आने-जाने की यात्रा करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में यह अनुपात 54.5 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 64.1 प्रतिशत है।

यात्रा समय का विश्लेषण

राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में औसत यात्रा समय करीब 20 से 23 मिनट है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में यात्रा का समय अधिक है। देशभर में करीब 61.9 प्रतिशत पुरुष कर्मचारी रोजाना काम के लिए एक किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हैं, जबकि महिला कर्मचारियों के मामले में यह अनुपात 41.9 प्रतिशत है।

दोपहिया वाहनों का उपयोग

सर्वेक्षण के अनुसार, देशभर में कर्मचारियों के आने-जाने के लिए दोपहिया वाहन सबसे प्रमुख साधन हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 37.1 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 52.3 प्रतिशत कर्मचारी दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। शहरी क्षेत्रों में मोनोरेल, मेट्रो, उपनगरीय रेल और ट्रॉम से होने वाली यात्राओं की हिस्सेदारी राष्ट्रीय स्तर पर पांच प्रतिशत है। महाराष्ट्र में यह 20.7 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 16.5 प्रतिशत और दिल्ली में 14.4 प्रतिशत है। लगभग 83.4 प्रतिशत कर्मचारी 30 मिनट से कम समय में काम पर पहुंच जाते हैं। तय कार्यस्थल तक आधे घंटे के भीतर पहुंचने वाले कर्मचारियों का अनुपात ग्रामीण क्षेत्रों में 86.1 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 79.3 प्रतिशत है। करीब 13.7 प्रतिशत कर्मचारियों को 30 से 60 मिनट लगते हैं.

सामान्य प्रश्न

✦कर्मचारी तय कार्यस्थल पर आने-जाने के लिए औसतन कितना खर्च करते हैं?−
कर्मचारी तय कार्यस्थल पर आने-जाने के लिए औसतन 785 रुपये खर्च करते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसफर पर कर्मचारी हर महीने औसतन खर्च करते हैं 785 रुपये