राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीभीपी की संगोष्ठी

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

बिहिया। निज संवाददाता , नगर के डाकबंगला चौक के समीप गुरुवार को प्रतियोगिता शिक्षण संस्थान आवासीय विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहिया की नगर इकाई ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया गया।

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीभीपी की संगोष्ठी

बिहिया। निज संवाददाता नगर के डाकबंगला चौक के समीप गुरुवार को प्रतियोगिता शिक्षण संस्थान आवासीय विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहिया की नगर इकाई ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया गया। उद्घाटन विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेश मिश्रा और शिक्षक विवेक कुमार शर्मा ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। राजेश मिश्रा ने बताया कि आज ही के दिन 1949 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया था। समकालीन स्वतंत्रता सेनानियों और समाजसेवियों ने आजाद देश में तत्कालीन शिक्षा व्यवस्था की अराजकता और छात्रों को एक सूत्र में बांधकर उनमें ज्ञान, शील और एकता स्थापित करने के लिए यह संगठन स्थापित किया गया।

आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो देश के विभिन्न आयामों में क्रियाशील है। मौके पर चांदनी, यासमीन,किरण, रिमझिम, आतिश मिश्रा, आईआईटियन आभास मिश्रा, रौनक चौबे, शिवानी कुमारी, आदित्य ओझा, शिवम कुमार, सारिका मिश्रा, राखी सोनी, अमरजीत कुमार, खुशी कुमारी, कान्हा कुमार, शिवम कुमार, खुशी सोनी, खुशी कुमारी, भावेश कुमार और समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीभीपी की संगोष्ठी