नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत एक देशव्यापी नुक्कड़ नाटक शृंखला का आयोजन किया गया। युवा नाट्य संगीत अकादमी ने सेंट्रल एकेडमी में नाटक प्रस्तुत कर बच्चों को स्वच्छता, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर अकादमी के निदेशक और प्राचार्या भी उपस्थित थे।

रांची। संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को देशव्यापी नुक्कड़ नाटक शृंखला का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में युवा नाट्य संगीत अकादमी रांची द्वारा ऋषिकेश लाल के निर्देशन में सेंट्रल एकेडमी में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, सांस्कृतिक हेरिटेज के संरक्षण तथा देश के प्रति नागरिक कर्तव्यों और सम्मान के विषय में अत्यंत प्रभावकारी ढंग से जागरूक किया गया। मौके पर एकेडमी के निदेशक एके रॉय, प्राचार्या स्नेहा रॉय आदि मौजूद रहे।


