उद्यम सर्वेक्षण के आंकड़े देश की आर्थिक नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण : सुंदरम

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

रांची क्षेत्रीय कार्यालय के उप महानिदेशक कुमार सुंदरम ने उद्यमियों से वार्षिक निगमित सेवा क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण में सहयोग करने की अपील की। सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़े आर्थिक नीतियों के निर्माण और सेवा क्षेत्र के प्रदर्शन का आकलन करने में महत्वपूर्ण हैं। सम्मेलन में जमशेदपुर के 20 निगमित उद्यमों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उद्यम सर्वेक्षण के आंकड़े देश की आर्थिक नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण : सुंदरम

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय के उप महानिदेशक कुमार सुंदरम ने शहर के उद्यमियों से वार्षिक निगमित सेवा क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने वार्षिक निगमित सेवा क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे प्राप्त सांख्यिकीय आंकड़े देश की आर्थिक नीतियों के निर्माण, सेवा क्षेत्र के प्रदर्शन के आकलन तथा साक्ष्य-आधारित नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकाय प्रभाग), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा पुराना कोर्ट स्थित जीएसटी कार्यालय सभागार में निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण के संबंध में आयोजित गोलमेज सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने सभी उद्यमों से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सम्मेलन में जमशेदपुर के लगभग 20 निगमित उद्यमों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।