उच्च माध्यमिक विद्यालय चिलझपटी में हुआ भारोत्तोलन प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

सुगौली। निज संवाददाता राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला भारोत्तोलन संघ की ओर से शनिवार को प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय शुकुल पाकड़

उच्च माध्यमिक विद्यालय चिलझपटी में हुआ भारोत्तोलन प्रतियोगिता

सुगौली। निज संवाददाता राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला भारोत्तोलन संघ की ओर से शनिवार को प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय शुकुल पाकड़ चिलझपटी में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज वर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से शरीर मजबूत होने के साथ मानसिक विकास भी होता है।

उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान युवा बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव रुस्तम आलम ने खिलाड़ियों को बिहार सरकार की खेल नीति एवं खेल कोटे के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत रहना भी जरूरी है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संघ के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से खेलते हुए राज्य और देश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सेतु कुमार एवं पीयूष राज ने जिम्मेदारी निभाई। मौके पर सुधीर कुमार,रामनिवास शर्मा,शुभेंदु कुमार,आरती कुमारी, रीता कुमारी,अविनाश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों में खेल के प्रति खासा उत्साह देखा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउच्च माध्यमिक विद्यालय चिलझपटी में हुआ भारोत्तोलन प्रतियोगिता