खेल सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर केबीपीजी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के संघर्षों के बारे में चर्चा की। उन्होंने खेलों को विद्यार्थियों की शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मिर्जापुर, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को केबीपीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रविन्द्र कुमार द्विवेदी रहे। संगोष्ठी मुख्य अतिथि ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनके कड़े संघर्षों को याद करते हुए कहा कि खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और उनके सर्वांगीण विकास का एक बेहद मजबूत आधार हैं। संगोष्ठी के संयोजन डॉ. रामदास ने किया। इस अवसर पर डॉ. रतन लाल, डॉ. रतनेश मिश्रा, अम्बुज पांडेय, डॉ. शिव प्रसाद, डॉ. अमर बहादुर सरोज, डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव, डॉ. राजेश पाल, डॉ. प्रांकुर आनंद और डॉ. प्रभुनाथ यादव सहित सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं रहे।


