एनआईटी जमशेदपुर में आयोजित हुआ ‘माय भारत– खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम
जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर एनआईटी में ‘खेलो इंडिया संवाद: खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना था और मेजर ध्यानचंद की जयंती को मानना था। कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा और राहुल गुप्ता जैसे प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।

जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी ) में ‘खेलो इंडिया संवाद : खेल की बात पीएम मोदी के साथ ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल, फिटनेस और सहभागिता को बढ़ावा देना था, साथ ही महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को स्मरण करना था। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि और अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी राहुल कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने विद्यार्थियों के समग्र विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। अर्जुन मुंडा ने युवाओं से शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस दौरान खेल संस्कृति, करियर के अवसरों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें संस्थान के कई गणमान्य लोग और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


