राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित
मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 'खेलेंगा भारत, जीतेगा भारत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों और छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बॉडी बिल्डिंग, शूटिंग, खो-खो और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसका उद्देश्य शारीरिक दक्षता और खेल भावना को बढ़ावा देना था।

मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जनपद में खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
शनिवार को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में खेलेगा भारत, जीतेगा भारत विषय के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम में बॉडी बिल्डिंग, शूटिंग, खो-खो एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की। कार्यक्रम का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश पुलिस की उस टीम द्वारा बॉडी बिल्डिंग प्रदर्शन से किया, जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पुलिस बॉडी बिल्डिंग इवेंट में प्रतिभाग करेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न जनपदों से आए जवानों एवं मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा शानदार बॉडी बिल्डिंग प्रदर्शन कर अपनी शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन का परिचय दिया।
पुलिस मॉडर्न स्कूल में प्रतियोगिताएं
पुलिस मॉडर्न स्कूल में हुई शूटिंग, खो-खो प्रतियोगिताएं पुलिस मॉडर्न स्कूल में शूटिंग रेंज में शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इसके उपरांत पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों द्वारा खो-खो एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। बच्चों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एसएसपी ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य पुलिस बल एवं विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ, एएसपी के सिद्धार्थ मिश्रा, सीओ मंडी राजू कुमार साव और पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा शर्मा सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल के शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


