तीन दिन खेल और फिटनेस की गतिविधियों से जुड़ेगा शहर

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर झारखंड में 28 से 30 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ जैसे वॉलीबॉल, हैंडबॉल, और योग गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। आयोजनों का लक्ष्य युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

तीन दिन खेल और फिटनेस की गतिविधियों से जुड़ेगा शहर

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में खेल मंत्रालय, भारत सरकार, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड तथा जिला प्रशासन के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 28 से 30 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से विभिन्न डे बोर्डिंग केंद्रों और स्थानीय स्तर पर खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम पर खेल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 27 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की खेल भावना और योगदान को याद करते हुए चित्रांकन प्रतियोगिता एवं खेल जागरूकता गतिविधियों से हुई। 29 अगस्त को एक घंटा खेल के मैदान में संदेश के साथ विभिन्न डे बोर्डिंग केंद्रों में वॉलीबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताएं होंगी।

सरजामदा स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। वहीं, 30 अगस्त को मूव थीम के तहत योग, प्राणायाम, वॉकाथॉन और स्वास्थ्य जागरूकता सहित विभिन्न फिटनेस गतिविधियां आयोजित होंगी। जिला खेल कार्यालय के अनुसार इन आयोजनों में डे बोर्डिंग केंद्रों के खिलाड़ियों के साथ स्थानीय युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन दिन खेल और फिटनेस की गतिविधियों से जुड़ेगा शहर