खेल, व्यायाम और अनुशासन से ही स्वस्थ जीवन संभव: प्राचार्य

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मारवाड़ी कॉलेज में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, और एथलेटिक्स जैसी स्पर्धाओं में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। प्राचार्य ने नियमित व्यायाम और खेल अपनाने पर जोर दिया।

खेल, व्यायाम और अनुशासन से ही स्वस्थ जीवन संभव: प्राचार्य

रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मारवाड़ी कॉलेज के खेल और एनएसएस विभाग की ओर से शनिवार को विभिन्न खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देश के आलोक में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कैरम समेत विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में सामूहिक व्यायाम और योगाभ्यास से हुई। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल, व्यायाम और योग प्रभावी माध्यम हैं। खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित व्यायाम करने और किसी न किसी खेल से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जागरूकता

अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक जय प्रकाश रजक के निर्देशन में पहले सत्र में विद्यार्थियों को शारीरिक फिटनेस, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। खेल प्रभारी डॉ राहुल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस खेलों को महज प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश देता है। कॉलेज के एनएसएस समन्वयक अनुभव चक्रवर्ती ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल दिवस युवाओं को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

क्रीड़ा प्रतियोगिताएं

योगाभ्यास के बाद कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स की स्पर्धाएं बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित हुईं। पीटीआई शिव सागर के नेतृत्व में प्रतियोगिताओं का संचालन किया गया। वहीं, कॉलेज परिसर में कैरम सहित अन्य खेल गतिविधियां हुईं।

समर्थन और उपस्थिति

आयोजन में एनएसएस के नीतीश पाठक, सिद्धांत सौर्य, दीपिका राज, मन्नू कुमारी और अनुष्का कुमारी ने सहयोग किया। मौके पर डॉ सुमंती तिर्की, संगीता तिग्गा, डॉ अभिषेक आर्यन समेत शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन कब किया गया?
राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल, व्यायाम और अनुशासन से ही स्वस्थ जीवन संभव: प्राचार्य