तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन किया। मिनी मैराथन में 42 छात्रों ने भाग लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न चरणों के मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में अथर्व चतुर्वेदी पहले रहे, जबकि महिला वर्ग में काव्या साहू ने पहला स्थान हासिल किया।

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

झांसी। राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर बुविवि में मेजर ध्यानचंद इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य समापन हुआ। आयोजित मिनी मैराथन में लगभग 42 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर खेल, फिटनेस, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत 28 एवं 29 अगस्त को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग के विभिन्न चरणों के मुकाबले हुए। 29 अगस्त को सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों के बाद पुरुष वर्ग में अथर्व चतुर्वेदी प्रथम, रामप्रकाश द्वितीय एवं प्रतीक तृतीय तथा महिला वर्ग में काव्या साहू प्रथम एवं समृद्धि राय द्वितीय रहीं।

मिनी मैराथन के साथ दोनों प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर तीन दिवसीय आयोजन का समापन किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ समापन