कबड्डी, फुटबॉल और शतरंज में खेल कौशल का प्रदर्शन
मिर्जापुर, संवाददाता। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस

मिर्जापुर, संवाददाता। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर के भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी, फुटबॉल एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी धर्म वीर यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कराया।छात्रों एवं महाविद्यालय के स्टाफ के बीच मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया। प्रतियोगिता में टीम वर्क और बेहतरीन तालमेल के साथ खेलकर दिल जीत लिया। वहीं शतरंज में प्रतिभागियों ने अपनी एकाग्रता और चालों से प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती देते हुए प्रदुमन प्रथम, उत्कर्ष खत्री द्वितीय एवं सौरभ प्रजापति तृतीय रहे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व विजेता टीमों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रो. सुशील त्रिपाठी, डॉ.ऋषभ कुमार ने युवाओं को खेल के माध्यम से फिट रहने का संदेश दिया। खेलकूद प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने आभार जताया।


