1600 मीटर दौड़ में किशन प्रथम
अहरौरा,हिन्दुस्तान संवाद। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन शनिवार को राष्ट्रीय खेल

अहरौरा,हिन्दुस्तान संवाद। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्षेत्र के वनस्थली महाविद्यालय में स्थित खेल ग्राउंड पर नि:शुल्क स्पोटिंग क्लब की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने 1600 मीटर दौड़ का शुभारंभ गन से फायर कर कराया। प्रतियोगिता का आयोजन अवधेश सिंह की ओर से किया गया। प्रतियोगिता के 600 मीटर दौड़ में सुमन पटेल प्रथम, आकांक्षा द्वितीय,सपना तृतीय स्थान के विजेताओं को विधायक ने मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में किशन कुमार प्रथम, मुकेश यादव द्वितीय, मंगेश्वर तृतीय,वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में खजुरौल अदलहाट के खिलाड़ी प्रथम, जुड़ई अहरौरा द्वितीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, गोपाल दास गुप्ता प्रभाकर सिंह, अखिलेश सिंह, बृजेश सिंह, अरविन्द कुमार, शिवेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों खिलाड़ी,दर्शक उपस्थित रहे।


