पीएसी वाहिनी में गूंजा खेलेगा भारत, जीतेगा भारत, मेजर ध्यानचंद को दी डिजिटल श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को डिजिटल श्रद्धांजलि दी गई। सेनानायक ने जवानों को खेलों के प्रति प्रेरित किया। योगाभ्यास, दौड़ और खेल गतिविधियों के माध्यम से जवानों की शारीरिक दक्षता को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

पीएसी वाहिनी में गूंजा खेलेगा भारत, जीतेगा भारत, मेजर ध्यानचंद को दी डिजिटल श्रद्धांजलि
पीएसी वाहिनी में गूंजा खेलेगा भारत, जीतेगा भारत, मेजर ध्यानचंद को दी डिजिटल श्रद्धांजलि

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड लखनऊ के निर्देश पर चतुर्थ वाहिनी पीएसी मुख्यालय धूमनगंज में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को डिजिटल श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद उनके जीवन व खेल उपलब्धियों पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र ने जवानों को खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' अभियान के तहत जवानों की शारीरिक दक्षता व आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए योगाभ्यास, 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ और 'पास द बॉल' जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ।

समारोह में उपसेनानायक विजयेन्द्र द्विवेदी, उपसेनानायक प्रेम प्रकाश यादव, सहायक सेनानायक हरेन्द्र यादव, शिविरपाल अमित कुमार, दलनायक सुनील कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह व सुधीर सिंह सहित समस्त अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएसी वाहिनी में गूंजा खेलेगा भारत, जीतेगा भारत, मेजर ध्यानचंद को दी डिजिटल श्रद्धांजलि