खेलें, स्वस्थ रहें और देश का नाम रोशन करें : सुखदेव
डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया स्थित सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें छात्रों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और खेल सामग्री प्रदान की गई ताकि उन्हें खेलों में रुचि बढ़े।

डोमचांच। डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया स्थित सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को विभिन्न खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई, ताकि उनमें खेलों के प्रति रुचि बढ़े और वे अपनी प्रतिभा को निखारकर भविष्य में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कहा गया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। मौके पर शिक्षक प्रदीप कुमार मेहता, अरुण कुमार, अभिषेक कुमार साव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।


