टेबल टेनिस में फल्लाह, अक्शिता व शतरंज में हर्ष और अदिति विजेता
फोटो एमजी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर टेबल टेनिस,शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अंतरकक्षा टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिताएं हुईं। टेबल टेनिस के छात्र वर्ग में फल्लाह खान प्रथम, प्रत्यूष पांडे द्वितीय और तन्मय जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में अक्शिता सिंह प्रथम, साक्षी भट्ट द्वितीय और जागृति वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। शतरंज के छात्र वर्ग में हर्ष कुमार पांडे प्रथम, यशवर्धन द्वितीय और धनंजय शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में अदिति पटेर प्रथम, गुलनार निसा द्वितीय और सुमेधा श्रीवास्तव तृतीय स्थान रहीं। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर बधाई दी। कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. महेश यादव, डॉ. क्षमता श्रीवास्तव, डॉ. ब्रजेश कुमार गुप्ता, डॉ. विकास सिंह, डॉ. आंचल पांडे आदि मौजूद रहीं।


