छात्रा वर्ग में विशाल, छात्रा वर्ग में श्वेता यादव प्रथम स्थान पर
कृषि विश्वविद्यालय बांदा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 'खेलेगा भारत जीतेगा भारत' आयोजन किया गया। कुलपति ने स्वस्थ्य और खेलप्रेमी भारत बनाने की बात की। कार्यक्रम में छात्रों और कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें फिटनेस प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विजेताओं को मेडल से सम्मानित किया गया।

बांदा। कृषि विश्वविद्यालय बांदा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ’’खेलेगा भारत जीतेगा भारत’’ का आयोजन विश्वविद्यालय में 28 से 30 अगस्त तक किया गया। कुलपति प्रो.एस.वी.एस राजू ने अपने संदेश में कहा कि भारत को एक स्वस्थ्य, सक्रिय और खेलप्रेमी राष्ट्र बनाने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत 'खेलेगा भारत जीतेगा भारत' व 'एक घंटा खेल के मैदान मे’ के जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में फिटनेस से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक वर्ग के पुष-अप्स चैलेन्ज में प्रथम स्थान डा. विशाल चुग, द्वितीय स्थान डा. सूर्यप्रताप, तृतीय स्थान डा. अमित कनौजिया ने प्राप्त किया।
छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर विशाल, द्वितीय स्थान पर गर्वित, तृतीय स्थान पर दिवाकर यादव रहे। छात्रा वर्ग में श्वेता यादव प्रथम, निक्कू कुमारी द्वितीय तथा प्रीति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्क्वेट चैलेन्ज में प्रथम स्थान निक्कू कुमारी, द्वितीय स्थान शिवानी वर्मा व तृतीय स्थान अंकिता को मिला। बैलेसिंग चैलेन्ज में प्रथम स्थान अंकिता चैधरी, द्वितीय स्थान सरवत तथा तृतीय स्थान पर श्वेता यादव रही। इसके साथ ही रस्साकशी व क्रास कन्ट्री का भी आयोजन किया गया। डा. अभिषेक कुमार यादव, सहायक प्राध्यापक द्वारा विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों को एक घंटा खेल के मैदान में व्यतीत करने तथा शारीरिक गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम के समापन समारोह विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।


