राष्ट्रीय खेल दिवस पर 28 से 30 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
मंडरो में 2026 के राष्ट्रीय खेल दिवस पर सरकारी और निजी विद्यालयों में 28 से 30 अगस्त तक खेलकूद और जागरूकता कार्यक्रम होंगे। इनमें योग, चित्रकला प्रतियोगिताएं, मेजर ध्यानचंद की जयंती पर चर्चा, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, और साइकिल रैली शामिल हैं। विजेताओं को पुरस्कार और मेडल दिए जाएंगे।

मंडरो। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी व निजी विद्यालयों में 28 से 30 अगस्त तक विभिन्न खेलकूद व जागरुकता कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना,फिटनेस व खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। 28 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए योगासन,पास एवं बॉल से संबंधित गतिविधियां,खेलों से स्वास्थ्य विषय पर स्लोगन,निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा स्थानीय और पारंपरिक खेलों का आयोजन होगा। 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष एवं खेल योगदान पर चर्चा की जाएगी। खेल शपथ,मार्च पास्ट तथा विभिन्न आयु वर्ग के लिए दौड़, बोरी दौड़,तीन टांग दौड़, रस्साकशी, फुटबॉल,खो-खो,कबड्डी,बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं होंगी।30
अगस्त को विद्यालय स्तर पर साइकिल रैली होगी। विभाग ने विद्यालयों को खेल सामग्री,प्राथमिक उपचार,पेयजल एवं सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।


