राष्ट्रीय खेल दिवस पर शैक्षणिक संस्थानों में होंगे खेल आयोजन
सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।न के तहत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत विषय पर 30 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष अभि

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों और खेल भवन में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में फिट इंडिया अभियान के तहत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत विषय पर 30 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष अभियान का केंद्र बिंदु एक घंटा खेल के मैदान में रखा गया है। इसके तहत प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक घंटे खेल गतिविधि में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यालयों में फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, योग और एथलेटिक्स सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी के स्तर से सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि खेल भवन में भी राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुरुष एवं महिला कबड्डी, योगासन, ताइक्वांडो समेत अन्य खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में खेल भावना और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


