मध्य विद्यालय आसनतलिया में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के आदेशानुसार, मध्य विद्यालय आसनतलिया चक्रधरपुर में तीन दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि देने से हुई। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ और शपथ का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।

चक्रधरपुर, संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के आदेशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के तहत तीन दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के तहत मध्य विद्यालय आसनतलिया चक्रधरपुर में विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में प्रधानाध्यापक के द्वारा मेजर ध्यानचंद जी को पुष्पांजलि दी गई। इसके बाद सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों को खेल दिवस की शपथ दिलवाई गयी। तत्पश्चात् मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। स्वास्थ्य एवं खेल तथा स्वास्थ्य एवं जीवन में अनुशासन विषय पर जानकारी दी गई। इसके बाद विभिन्न प्रकार के खेलकूद कार्यक्रमों को शुरू किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से बोरा दौड़, 50मी, 100मी, 200मी, तीन पैर का दौड़, खो-खो, कबड्डी, शतरंज आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बाल सांसदों का सराहनीय योगदान रहा।


