बरेली कॉलेज में नेशनल स्पेस डे क्विज का आयोजन
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली कॉलेज के भौतिकी विभाग ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स के सहयोग से नेशनल स्पेस डे क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में 25 परास्नातक विद्यार्थियों ने भाग लिया और उन्हें 25 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने के लिए 25 मिनट का समय दिया गया। प्रश्न भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों से संबंधित थे।

बरेली कॉलेज के भौतिकी विभाग ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स, आरसी-04 उत्तर प्रदेश के सहयोग से मंगलवार को नेशनल स्पेस डे क्विज प्रतियोगिता हुई। बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित क्विज में परास्नातक के 25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 25 प्रश्न पूछे गए और इन्हें हल करने के लिए 25 मिनट का समय दिया गया। क्विज में भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों, अंतरिक्ष कार्यक्रमों, वैज्ञानिकों और अनुसंधान संस्थानों से जुड़े सवाल पूछे गए। इस दौरान भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. ऋतु अग्रवाल, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. सुंदर सिंह, प्रो. अविनाश अग्रवाल, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार गंगवार और अजहर हुसैन मौजूद रहे।


