कुंदकुंद जैन पीजी कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया
कुंद-कुंद जैन पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर और सार्वजनिक क्षेत्रों में सफाई की। प्राचार्या ने बताया कि स्वच्छता दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए। भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कुंद-कुंद जैन पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भाग लेते हुए महाविद्यालय परिसर कक्षाओं तथा आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। स्वयं सेवकों ने पॉलीथिन व प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया और अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ ने स्वयंसेवकों से कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह हमारी दिनचर्या और संस्कारों का हिस्सा होनी चाहिए।
स्वच्छ पर्यावरण ही एक स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है। युवाओं की भागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को धरातल पर सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी विकास जैन, विशु, पारुल शर्मा, पारुल जैन, विश्वजीत, सचिन कुमार, निखिल चौहान एवं सपना जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश कुमार एवं समय सिंह का विशेष सहयोग रहा। प्राचार्या नीतू वशिष्ठ ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय से चार विद्यार्थियों ने महाविद्यालय स्तर पर प्रतिभा किया। इस भाषण प्रतियोगिता में जनपद शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के करीब 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया। जिसमें छात्राओं ने विकसित भारत की योजनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत कर किया। ईरान ने विकसित भारत 2047 पर अपने विचार रखे। छात्रा तनु ने मेरे सपनों का भारत, पर अपने विचार प्रस्तुत कर को महाविद्यालय में द्वितीय स्थान, छात्रा अनुष्का ने स्कूटी योजना पर अपने विचार रखे। छात्र समद ने बेटी बचाओ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कृषि सम्मान निधि योजना आदि पर अपने विचार प्रकट किए। विश्वविद्यालय में छात्रा इरम को प्रथम स्थान, एवं तनु को द्वितीय स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया। अरविंद राणा,अर्चना, संजीव कुमार, विशु सिंह, आशीष जैन, विकास जैन, निखिल चौहान, डॉ जयभगवान, मुकुल जैन, पारुल जैन, रजत गुप्ता ने छात्राओं को बहुत शुभकामनाएं दी।

