लनामिवि में आज आएंगे सूबे के दो मंत्री

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा में लनामिवि के पीजी दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि होंगे और उद्घाटन बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री करेंगे। यह सेमिनार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के संदर्भ में भारतीय ज्ञान-परंपरा की अंतर्निहित प्रज्ञा पर आधारित है।

लनामिवि में आज आएंगे सूबे के दो मंत्री

दरभंगा। लनामिवि के पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में सोमवार को सेमिनार का आयोजन हो रहा है। इसमें राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र करेंगे। भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (आईसीपीआर), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के वित्तीय सहयोग से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जुबिली हॉल में योग के माध्यम से आरोग्य एवं आनन्द : भारतीय ज्ञान-परंपरा की अंतर्निहित प्रज्ञा विषय पर नि:शुल्क राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।