शिक्षा से विनय और विनय से आती है पात्रता : वीसी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका और प्रासंगिकता था। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा से समाज का कल्याण होता है। सेमिनार में कई प्रमुख शिक्षकों ने विचार साझा किए।

शिक्षा से विनय और विनय से आती है पात्रता : वीसी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में शनिवार को राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएसएसआर) की तरफ से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शुरू हुआ। सेमिनार का विषय विशाल भारत में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका एवं प्रासंगिकता है। मुख्य अतिथि बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि हमारे ऋषियों ने ऐसी शिक्षा दी है कि शिक्षा से विनय आता है, विनय से पात्रता आती है, पात्रता से समृद्धि आती है, समृद्धि से समाज का कल्याण होता है।मुख्य वक्ता नालंदा विवि के डॉ. राजेश्वर कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से ज्यादा जरूरत भारतीय ज्ञान परंपरा की ईमोशनल इंटेलिजेंस की है।

केन्द्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्वों पर प्रकाश डाला।संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार, कुलसचिव डॉ. कुमार शरतेन्दु शेखर ने दीप प्रज्जवलन में भाग लिया। शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्प अर्पित की गई। कुलसचिव डॉ. शेखर ने कुलपति प्रो. राय को पौधा एवं शॉल देकर सम्मानित किया। सेमिनार के विषय से संबंधित स्मारिका का विमोचन किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षा से विनय और विनय से आती है पात्रता : वीसी