एनएमएमएस में बनारस से 3386 आवेदन

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

वाराणसी में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा की अंतिम तिथि बीत गई है। 29 सितंबर तक कुल 3386 आवेदन किए गए हैं। त्रुटि सुधार का अवसर 3 अक्टूबर तक दिया गया है। वीध्याचल मंडल के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।

एनएमएमएस में बनारस से 3386 आवेदन

वाराणसी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा की अंतिम तिथि मंगलवार को बीत गई। 29 सितंबर तक बनारस से कुल 3386 आवेदन किए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को तीन अक्टूबर तक आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया गया है। मंडलीय मनोवैज्ञानिक जया कुमारी ने बताया कि अंतिम तिथि तक वाराणसी के अलावा गाजीपुर से 2776, जौनपुर से 4582 और चंदौली से 1931 आवेदन हुए। विंध्याचल मंडल में मिर्जापुर से 1882, सोनभद्र से 1166 और भदोही से 2116 आवेदन किए गए हैं। पिछले वर्ष के सापेक्ष वाराणसी में 716, गाजीपुर में 335, जौनपुर में 515, चंदौली में 316, मिर्जापुर में 98, सोनभद्र में 167 और भदोही में तीन आवेदन अधिक भरे गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनएमएमएस में बनारस से 3386 आवेदन