करणी मंदिर घाट से कलश यात्रा 29 को
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चाईबासाचाईबासा में राष्ट्रीय सनातन धर्म सभा की बैठक हुई, जिसमें 21वीं वार्षिकोत्सव पर चर्चा की गई। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलश शोभा यात्रा, पूजन, हवन यज्ञ और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। महिलाएं करणी मंदिर घाट से यात्रा शुरू करेंगी और सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर हवन और प्रार्थना सभा में भाग लेंगी।

चाईबासा। राष्ट्रीय सनातन धर्म सभा की बैठक सिद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में की गई। इस बैठक में 21वीं वार्षिकोत्सव पर चर्चा की गई। बैठक में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय सनातन धर्म सभा के द्वारा कलश शोभा यात्रा, कलश पूजन हवन यज्ञ सत्र, एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 29 जुलाई को करणी मंदिर घाट में महिलाएं का कलश पूजन करने के उपरांत कलश यात्रा माध्यम से नगर भ्रमण करते हुए सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेगी। यहां पर दिन में 1:30 बजे हवन एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। बाद इसके बाद सभी लोग के बीच खिचड़ी भोग का वितरण होगा।
यह जानकारी राष्ट्रीय सनातन धर्म सभा के प्रमुख संजय कर्मकार ने दी।


