रिठौरा में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की संगठनात्मक बैठक हुई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीरिठौरा में रविवार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के सदस्यों ने नीतियों पर चर्चा की और भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में संगठन के विस्तार पर विचार व्यक्त किए। जिला सचिव अक्षय शुक्ला ने इस बैठक का संचालन किया।

रिठौरा।नगर पंचायत रिठौरा में रविवार को झलरा पीपल मंदिर सभागार में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक हुई। पार्टी के संस्थापक सदस्य रजत मिश्रा, जिलाध्यक्ष आर्येंद्र मिश्र, सदस्य राम त्रिपाठी ने पार्टी की नीतियों को बताते हुए विचार रखे। इसके अलावा बैठक में भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। संचालन जिला सचिव अक्षय शुक्ला ने किया। इस दौरान रोहित त्रिवेदी, अतुल, सोनू गुप्ता, सोनू, सुरेंद्र, घासी राम साहू, महंत कालीचरन, रामबाबू त्रिपाठी आदि थे। फोटो कैप्शन: फोटो-1, रिठौरा में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की संगठनात्मक बैठक हुई ।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


